मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।जिले में कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। ​जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में सुधार और नए नाम जोड़ने के लिए जिले में एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया है, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं और नए युवा मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम जोड़ा जा सके।​अभियान यह भी पढ़ें- Fatehpur News: छूटे मतदाताओं...