Munger News: मंदिर में चोरी, दानपेटी से दान की राशि चुरायी
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। त्योहार का सीजन आते ही चोर भी अब सक्रिय हो गए है। ऐसे में अज्ञात दुस्साहसी चोरों ने सोमवार की देर रात हवेली खड़गपुर झील स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं अनुमंडल कार्यालय परिसर से अज्ञात चोरों ने समर्सिबल की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर झील स्थित शिव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के लोहे का दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर इसमें प्रवेश किया और दानपेटी में रखा दान की राशि के साथ समीप स्थित कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा सामान की चोरी कर ली।चोरों ने मंदिर की घंटी भी चुराने का असफल प्रयास किया। सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। आसपास के ग्रामीण भी घटना की जानकारी सुनकर मंदिर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.