Munger News: मंडप पूजन के साथ शुरू हुआ लोक पर्व बिहुला-विषहरी पूजा
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकपर्व बिहुला-विषहरी पूजा रविवार से शुरू हो गया। शहर के विभिन्न पूजा केन्द्रों पर शाम में विधि-विधान के साथ विषहरी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। रात में मंडप पूजन किया गया। पूजा केन्द्रों की आकर्षक सजावट की गई है। सोमवार की रात बाला लखेन्द्र की बारात निकाली जाएगी। बिहुला-विषहरी पूजा शहर के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाई जा रही है। पुरानीगंज के मौलसरी स्थित बड़ी विषहरी के अलावा बड़ा बाजार, रायसर, गुलजार पोखर, बेलदार टोली, लाल दरवाजा सहित शहर के करीब एक दर्जन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई है। बड़ा बाजार स्थित विषहरी पूजा केन्द्र को फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। विद्युत रोशनी से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.