मुंगेर, नवम्बर 11 -- Munger News: दस्तावेज संकलित कर भुगतान का निर्देश मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने को लेकर डीएम निखिल धनराज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अधिग्रहित भूमि के हितबद्ध रैयतों से संपर्क कर उनके आवश्यक दस्तावेज संकलित किए जाएं और नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि भू-अर्जन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं।भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के अधियाची विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण की स्थिति और मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। बैठक ...