Munger News: भारत-ईरान आधारित झांकियां बनीं आकर्षण
मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। चेहल्लुम की नौमी पर सोमवार की रात निकले ताजिया और अखाड़ा जुलूसों ने धार्मिक सौहार्द के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। शहर की सड़कों पर आकर्षक ताजिया, भव्य झांकियां और पारंपरिक अखाड़ों के रोमांचक प्रदर्शन देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ रही। इससे पहले चेहल्लुम के अवसर पर मीरगयासचक चौबटिया स्थित केंद्रीय पहलाम कमेटी के नियंत्रण कक्ष में आयोजित मेले का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक एवं एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पहलाम कमेटी के अध्यक्ष फैसल अहमद रूमी, सचिव जफर अहमद, सन्नो खान, राजेश, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सनी, राजेश यादव, आफताब आलम सहित कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि, चेहल्लुम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.