मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष ग्रामीण चिकित्सक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार के संयोजन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को एक अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा, कार्यक्रम एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: लांयस क्लब गोल्ड की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन इस बैठक ...