मुंगेर, नवम्बर 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड की रामनगर पंचायत अंतर्गत भागीचक स्थित सिंचाई विभाग परिसर में नवनिर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के माध्यम से हुई। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल के प्रतिनिधि मुनीलाल मंडल ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि मुनीलाल मंडल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार गांव-गांव तक हो रहा है। 30 बेड के इस अस्पताल के शुरू होने से रामनगर पंचायत सहित जमालपुर प्रखंड के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 11 स्वास्थ्य उपकेंद्र व विद्युत योजनाओं का हुआ लोकार्पण उन्...