मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय भलार में गुरुवार को भलार सेवा संघ की ओर से कक्षा एक से आठ तक के 150 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भलार सेवा संघ के संयोजक विपुल सिंह ने कहा कि संस्था का लक्ष्य गरीब, असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार काम कर रहा एबीवीपीसंस्थान के कार्य उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी करती है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, उपाध्यक्ष राजेश सिंह राज, सचिव मनोज सिंह के अलावा शैलेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, पंकज सिंह , ...