Munger News: भगवान के जन्मोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ पंडाल, गूंजे कन्हैया के जयकारे
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीमारवाड़ी धर्मशाला मंदिर प्रांगण में श्रीमहामाया शक्तिधाम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारीं कथा व्यास डॉ. लवी मैत्रेयी शर्मा ने भगवान के विभिन्न अवतारों, भक्त ध्रुव तथा भगवान कपिल की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए विभिन्न अवतार धारण करते हैं। उन्होंने भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, अटूट श्रद्धा और सच्ची भक्ति से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.