Munger News: भगत सिंह चौक पर तार जलाते विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध, 50 किग्रा अधजला तार बरामद
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के भगत सिंह चौक स्थित सुलभ शौचालय के समीप बुधवार को तार जलाए जाने के कारण उठे घने धुएं से स्थानीय लोग और राहगीर बुरी तरह परेशान हो गए। धुएं का गुबार बढ़ता देख लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने देखा कि एक विधि विरुद्ध बालक चोरी का तार जलाकर तांबा निकालने के प्रयास में जुटा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलो अधजले तार को जब्त कर लिया और आरोपी बालक को निरुद्ध कर लिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शहर में इन दिनों सूखा नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी गिरफ्त में आकर कई किशोर व बालक आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये किशोर तार व अन्य सामान चुराकर उसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.