मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के बड़ी दरियापुर वार्ड नंबर-1 निवासी सीताराम मंडल की पत्नी अर्चना देवी के घर से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने जमालपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को तीज के अवसर पर उन्होंने अपनी पुत्रवधू मुस्कान कुमारी से अलमारी में रखे अपने आभूषण लाने को कहा। पुत्रवधू जब अलमारी से आभूषण निकालने पहुंची तो वहां आभूषण रखने वाला बैग मौजूद था, लेकिन उसमें जेवर नहीं थे। इसके बाद घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की गई और घर में रखे सामान तथा संबंधित स्थानों की जांच-पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में करीब एक महीने से मरम्मत और पेंटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान कई मजदूर व काम करने वाले लोग घर आ-जा रहे थे। ...