Munger News: बोलेरो ने बाइक और काठ की गुमटी में मारी टक्कर, हताहत नहीं
मुंगेर, जुलाई 28 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के रणगांव स्थित यूनियन बैंक के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और काठ की गुमटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के पूर्वी हिस्से में एक गैराज के पास खड़ी बोलेरो पर चार युवक सवार थे। अचानक वाहन तेज गति से आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए पश्चिमी किनारे पर खड़ी बाइक तथा एक काठ की गुमटी में टक्कर मार दिया। इसके बाद बोलेरो पास के एक मकान के बाहरी हिस्से से टकराकर रुक गई। हादसे में बोलेरो पर सवार सभी चार युवक बाल-बाल बच गए। वहीं, बोलेरो की टक्कर से बाइक और काठ की गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.