मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के प्रसन्डो गांव स्थित बैजलपुर पैक्स गोदाम में पैक्स की आमसभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बैजलपुर पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। आमसभा में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी देवेंदु आलोक मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सहकारी सोसाइटी अधिनियम के प्रावधानों तथा निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बैजलपुर पैक्स की आमसभा में सहकारिता योजनाओं की दी जानकारीबैठक में चर्चा के विषय प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी देवेंदु आलोक ने सदस्यों को सहकारिता विभाग की योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, मोबा...