मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलहरनी नदी से सोमवारको एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका का उम्र करीब 40 वर्ष है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि, शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पानी भरे गड्ढे में तैरता एक अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस आसपास के गांवों एवं थानों से संपर्क किया जा रहा है। ---------- यह ...