Munger News: बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर पैतृक गांव बनौली पहुंची सुप्रिया सुमन
मुंगेर, जुलाई 27 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के दरियापुर एक पंचायत के बनौली गांव निवासी आर्मी जवान शंभू प्रसाद शर्मा की पुत्री सुप्रिया सुमन बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने और 225 रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होने के उपरांत अपने पैतृक गांव पहुंची। जहां ग्रामीण और परिजनों ने सुप्रिया सुमन का गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया। ढोल, भांगड़ा, डीजे और गाजे बाजे के साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण प्रबुद्धजन और युवाओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया। बीपीएससी में अप्रत्याशित सफलता मिलने और एसडीएम रैंक मिलने के बाद पहली बार गांव पहुंची सुप्रिया वाहन पर सवार होकर सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और छोटे का अभिवादन स्वीकार किया। यह भी पढ़ें- Success Story: छोटी हाइट की वजह से सुनने पड़े ताने, पिता चलाते थे कपड़े की द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.