Munger News: बीआरएम कॉलेज के सामने जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह,
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल बीआरएम कॉलेज के सामने की सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क का मध्य भाग कई स्थानों पर टूट चुका है, जबकि कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप बना बड़ा गड्ढा कई दिनों से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, अब तक इस गड्ढे की मरम्मत की दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। ज्ञात हो कि, यह सड़क बीआरएम कॉलेज के अलावा आसपास संचालित कई कोचिंग संस्थानों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। यह कॉलेज शहर का एकमात्र सरकारी गर्ल्स कॉलेज है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विभिन्न प्रकार के वाहन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। आगे सुभाष चौक के बाद स्थित महत्वपूर्ण आईटीसी कारखाने तक भी इसी मार्ग से नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.