Munger News: बिहुला पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर में रविवार को बिहुला पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने की। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को पूजा और विसर्जन के दौरान शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तथा कहा कि बिहुला पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी परिस्थिति में डीजे की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। गौरतलब है कि 16 अगस्त को पूजा, 17 अगस्त को शादी, 18 अगस्त को डंस तथा 19 अगस्त को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा。
शनि मंदिर जमालपुर में जन्मोत्सव की तैयारी शुरू जमालपुर, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.