Munger News: बिन आंधी-तूफान रातभर गुल रही बिजली
मुंगेर, सितम्बर 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। हल्की बारिश के बीच गुरुवार की रात शहर के साथ-साथ पाटम फिडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बिना आंधी और तूफान के ही बारिश शुरू होते ही बिजली काट दी गई। इसके बाद रात्रि 2:00 बजे के आसपास शहर में तो बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन पाटम फिडर क्षेत्र में पूरी रात ब्लैकआउट रही। ऐसे में, उमस और अंधेरे के बीच लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन फिर आपूर्ति बाधित हो गई। यह स्थिति दिन भर बनी रही।
मेंटेनेंस के नाम पर कटौती उपभोक्ताओं का कहना है कि, बिजली विभाग पूरे साल कभी मेंटेनेंस तो कभी अन्य तकनीकी कार्यों के नाम पर घंटों बिजली काटता रहता है। इसके बावजूद हल्की बारिश में भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाना विभाग की तैयारियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.