Munger News: बिना सूचना ड्यूटी अदला-बदली पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: सिविल सर्जन
मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में अब डॉक्टर बिना पूर्व सूचना और अनुमति के आपस में ड्यूटी अदला-बदली नहीं कर सकेंगे। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजू ने इस बाबत कड़ा आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार, सभी डॉक्टरों को निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के तहत ही अस्पताल में उपस्थित होना होगा। अब बिना अधीक्षक या उपाधीक्षक कार्यालय को सूचित किए आपसी सहमति से कोई भी चिकित्सक एक-दूसरे की जगह ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। यदि विशेष परिस्थिति में ड्यूटी बदलना आवश्यक हो, तो इसके लिए डॉक्टर को पहले लिखित आवेदन देना होगा। सक्षम प्राधिकारी से लिखित स्वीकृति मिलने के बाद ही कोई अन्य डॉक्टर उनकी जगह ड्यूटी संभाल सकेगा। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई चिकित्सक बिना सूचना के ड्यूटी अदला-बदली करते पाया गया, तो सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.