Munger News: बिना नंबर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा
मुंगेर, सितम्बर 19 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सड़कों पर बिना पंजीयन और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे यात्री वाहनों के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर बिना पंजीयन या बिना नंबर के चलने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। एसडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि सड़कों पर बिना नंबर के फर्राटा भरते कोई वाहन दिखाई दिया तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वाहन का परिचालन सड़क पर करने से पहले उसका विधिवत पंजीयन कराने के साथ वाहन पर निर्धारित रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिना नंबर सड़कों पर दौड़ रहे ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.