Munger News: बिना अनुमति ऑर्केस्ट्रा कराने की तैयारी, पुलिस ने रोका
मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर बिना अनुमति हो रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम को पुलिस ने समय रहते रोक दिया। आयोजकों ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव में ऑर्केस्ट्रा की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने आयोजकों को कार्यक्रम न करने की हिदायत दी थी, बावजूद इसके तैयारी जारी रखी गई। पुलिस को आशंका थी कि, ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग और विवाद से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसे देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में प्रवेश करने वाले रास्तों की घेराबंदी कर कार्यक्रम करने बाहर से आए ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्यों को को थाना ले आई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कृष्णाटमी पर मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.