Munger News: बिजली संकट गहराया, उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बदतर बनी हुई है। सुबह और शाम के समय लगातार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ता है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों में बाधा आती है, जबकि शाम के समय कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित होते हैं। दोपहर में भी कई बार घंटों बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। बिजली उपभोक्ता महेश कुमार, प्रवीण कुमार और शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, रात में भी कई बार बिजली कटने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.