Munger News: बिजली चोरी मामले में तीन पर केस
मुंगेर, अक्टूबर 27 -- बिजली चोरी के मामले Munger News: बिजली चोरी मामले में तीन पर केस टेटियाबंबर, एसं.। बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने गंगटा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच में जमघट गांव निवासी आकांक्षा कुमारी, शर्मा गांव निवासी शिवनंदन सिंह एवं दरियापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के घर में बिजली चोरी कर उपयोग किया जाना पाया गया। विद्युत विभाग हवेली खड़गपुर के जेई दीपक कुमार द्वारा गंगटा थाना में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही तीनों पर क्रमशः 24,183 रुपये, 40,561 रुपये और 41,917 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह जानकारी गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Munger News: बाइक चोरी मामले मे रामबिहारीपुर से एक गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.