Munger News: बिजली के करंट से एक वृद्ध व्यक्ति अचेत
मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के गायघाट गांव में बिजली के करंट से गायघाट गांव निवासी 60 वर्षीय बहादुर यादव अचेत हो कर जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी व्यक्ति को हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बहादुर यादव घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के करंट प्रवाहित नंगे तार से सट गए। बिजली करंट का झटका लगने से बहादुर यादव अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉ. अनुज कुमार ने आवश्यक दवाई देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.