मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडबिहारी गांव के वार्ड संख्या-09 में बिजली करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खंडबिहारी गांव निवासी बुल्लु राम का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने घर में बिजली से जुड़ा कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Deoria News: ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान किशोर को लगा करंट, मौतघटना का विवरण घटना के समय घर के आसपास कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य बाजार गए हुए थे। जबकि ...