Munger News: बाढ़ राहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, बनी कार्ययोजना
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , जमालपुर में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में बाढ़ राहत तैयारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक का मुख्य विषय बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता, नियमित टीकाकरण अभियान, परिवार कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य संसाधनों की मजबूती तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार पासवान ने की। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के दौरान किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए।
आपात स्थिति में तैयारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.