Munger News: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला पोस्टमास्टर की मौत
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र में बुधवार की शाम सड़क हादसे में दुरमट्टा शाखा डाकघर में कार्यरत महिला पोस्टमास्टर की मौत हो गई। तारापुर डाकघर में आयोजित बैठक से घर लौटने के दौरान उनकी बाइक को बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका हरपुर थाना क्षेत्र के दुरमट्टा गांव निवासी आरपीएफ जवान रमाशंकर की 34 वर्षीय पत्नी पूनम रानी थी। वह दुरमट्टा शाखा डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थीं। मृतका के जेठ मनोज कापरी ने बताया कि, बुधवार की शाम पूनम रानी तारापुर डाकघर में आयोजित बैठक में शामिल होकर सुपौल जमुआ डाकघर के पोस्टमास्टर रजनीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.