मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की अहले सुबह एनएच-333 स्थित हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के बहिरा गालिमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चार घरों में घुस गया। हादसे में चारों घर को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और घरों में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार जमुई से बालू लेकर खगड़िया होते हुए मधेपुरा जा रहा हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शोले सिंह, परमानंद सिंह उर्फ परम सिंह, जवाहर सिंह तथा कारु सिंह के घरों में जा घुसा। गनीमत रहा कि घर के पिलर में वाहन फंस जाने के कारण वह वहीं रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कई जिंदगी हादसे के शिकार होने से बच गयी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बालू लदा हाइवा अनियंत्...