Munger News: बारिश से जलमग्न हुआ रेल इंजन कारखाना, आठ घंटे तक उत्पादन कार्य ठप
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने जमालपुर शहर और रेल इंजन कारखाना की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रेल इंजन कारखाना के लगभग 20 शॉपों में बारिश का पानी भर गया, जिससे करीब आठ घंटे तक उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कारखाना प्रशासन ने सभी प्रभावित शॉपों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। कर्मचारियों ने सुबह ड्यूटी पर पहुंचकर हाजिरी तो दर्ज कराई, लेकिन पानी निकासी का इंतजार करते हुए दिनभर खाली बैठे रहे। कारखाना परिसर के डब्ल्यूआरएम शॉप-1, 2, 3, 4 और 5, बीएलसी शॉप, क्रेन शॉप, मशीन शॉप, चक्का घर, सीटीआरबी शॉप सहित कई इकाइयों में घुटनों तक पानी जमा हो गया। शॉपों की मुख्य सड़कें भी जलमग्न रहीं, जिससे कर्मचारियों को भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.