Munger News: बारिश में दलदल बना नवनर्मित पुलिया का एप्रोच पथ, आवागमन में परेशानी
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड की चौरगांव पंचायत अंतर्गत बलुआही के समीप नवनिर्मित पुलिया के दोनों ओर की गई मिट्टी भराई लगातार बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि, पुलिया निर्माण के बाद दोनों ओर एप्रोच पथ पर मिट्टी डाली गई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश से पूरा रास्ता दलदली हो गया है। स्थिति यह है कि, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मैनन सिंह एवं सरपंच चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि कीचड़ के कारण सबसे अधिक परेशानी मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा चालकों को हो रही है। कई बार वाहन फिसलने की स्थिति बन जाती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.