मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मौसम विभाग ने मुंगेर जिले के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। 22 और 23 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के बाद 24 सितंबर से जिले में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम में आ रहे इस बड़े बदलाव को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की हिदायत दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 22 और 23 सितंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। लेकिन 24 सितंबर से बारिश की रफ्तार में भारी तेजी आएगी, जब औसतन 37.5 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि 25 सितंबर को जिले में मानसून अपने चरम पर होगा और लगभग 60.9 मिमी अतिवृष्टि हो सकती है। भारी बारिश के चलते जिले के निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत...