मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सोमवार सुबह हुई बारिश और वज्रपात के कारण बनहरा पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्य, पेयजल आपूर्ति और मोबाइल चार्जिंग समेत कई जरूरी काम प्रभावित रहे। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राम कुमार ने बताया कि रंगनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में 33 केवी लाइन के कई पोलों पर लगे इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए थे। वहीं, कुछ स्थानों पर वज्रपात से इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग की तकनीकी टीम फॉल्ट की तलाश कर क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदलने व लाइन की मरम्मत कार्य पूरा किया। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में कठिनाई आई। कार्य पूरा होने के साथ विद्युत आपूर्ति बहाल ...