Munger News: बाबा साहेब के प्रतिमा पर कालिख पोतना कमजोर मानसिकता का परिचायक: सचिव
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 स्थित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कथित रूप से कालिख पोतने की घटना को लेकर ऑल इंडिया एससी एंड एसटी एसोसिएशन, शाखा जमालपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को एसोसिएशन के सचिव सतीश भारती ने आदर्श थाना जमालपुर में लिखित आवेदन देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना 30 मई 1999 को तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार के हाथों समारोहपूर्वक की गई थी। इस प्रतिमा का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों को संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्शों, विचारों और सामाजिक न्याय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.