Munger News: बाढ़ से छह प्रखंडों की 40 पंचायतों में 7586 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद
मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस वर्ष आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कृषि विभाग के सर्वे में छह प्रखंडों की 40 पंचायतों में 7586 हेक्टेयर में लगी फसल को 33 फीसदी से अधिक नुकसान होने की पुष्टि हुई है। विभाग ने फसल क्षति का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर सरकार को भेज दिया है। अब सरकार से दिशा निर्देश मिलने पर प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू होगी। कृषि विभाग के अनुसार मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित मुंगेर सदर, बरियारपुर, असरगंज, जमालपुर, हवली खड़गपुर और धरहरा प्रखंडों में फसल क्षति का सर्वे कराया गया। असरगंज के दो, बरियारपुर के 11, धरहरा के तीन, जमालपुर के आठ, हवेली खड़गपुर के चार, मुंगेर सदर के 12 कुल 40 पंचायतों में 33 फीसदी से अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.