Munger News: बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन
मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: हेमाजापुर, संवाद सूत्र। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को ग्रामीण कूटा फाइनेंस कंपनी की ओर से बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कंपनी की ओर से कुल 420 पैकेट सूखा राशन वितरित किया गया। प्रत्येक पैकेट में चावल, आटा, दाल, खाद्य तेल, साबुन सहित अन्य जरूरी घरेलू सामग्री शामिल थी। ग्रामीण कूटा के एरिया मैनेजर सियाराम यादव ने बताया कि कंपनी की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी के तहत समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों को सहयोग किया जाता है। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अग्निपीड़ित सात परिवारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.