Munger News: बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, 800 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट बांटी
मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को वार्ड नंबर 40 और 41 के करीब 800 बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। कासिम बाजार थाना परिसर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में मेयर कुमकुम देवी ने प्रभावित लोगों को पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई। मेयर ने कहा कि, बाढ़ के कारण जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि, जिन प्रभावित परिवारों को अभी पॉलीथिन शीट नहीं मिल सकी है, उन्हें भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि, राहत सामग्री वितरण में जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, पॉलीथिन शीट मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बारिश और पानी से बचाव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.