मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर। शनिवार को हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित महपुर के समीप बाइक को ओवरटेक कर आगे निकलने के क्रम में बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के खंडबिहारी गांव निवासी कन्हैया पासवान का पुत्र राजकुमार बाइक से ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसपर सवार राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी राजकुमार को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...