Munger News: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 3.22 लाख रुपए,जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर बाजार में मंगलवार की दोपहर बैंक से रुपये निकालकर दवा खरीदने पहुंचे एक शिक्षक की बाइक की डिक्की से 3.22 लाख रुपये उच्चकों ने उड़ा लिए। पीड़ित शिक्षक महेशपुर निवासी अजय कुमार सिंह ने तारापुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, अजय कुमार सिंह ने तारापुर स्थित यूको बैंक से 3 लाख 22 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर उन्होंने बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह दवा खरीदने के लिए एक मेडिकल दुकान के पास रुके। दवा लेने के बाद जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोली तो रुपये से भरा बैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि बाइक की डिक्की का लॉक खराब था। घटना के बाद पुलिस बैंक से लेकर मेडिकल हॉल और आसपास के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.