Munger News: बाइक की ठोकर से महिला घायल,रेफर
मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। खेत से सब्जी तोड़कर घर लौट रही 42 वर्षीय रूना देवी को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लेकर पहुंचे। घायल महिला कस्बा अभयपुर गांव निवासी कृष्णा मंडल की पत्नी हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.