मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र की अमारी पंचायत अंतर्गत मरपा कला गांव में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान मरपा कला निवासी ललन बिंद की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है।

घटना का विवरण परिजन ने बताया कि रीता देवी देर शाम खेत में काम करने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान मरपा कला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। हालांकि, वह मौका देखकर अपनी बाइक छोड़कर वहां से फरार होने में सफल रहा।

इलाज और मौत ग्रामीणों और परिजन ने गंभीर रूप से घायल रीता द...