मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: असरगंज,निसं.। असरगंज-शंभूगंज मार्ग पर धांधी बेलारी गांव के पास शुक्रवार को बाइक एवं स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि बाइक सवार युवक को हल्की चोट आई। सूचना मिलते ही बाथ थाना गश्ती पार्टी के सब इंस्पेक्टर बिट्टू कुमार घटना स्थल पर पहुंचे एवं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर निधि ने गंभीर रूप से जख्मी शंभूगज थानाक्षेत्र अंतर्गत चुटिया बेलारी गांव निवासी रघुनंदन भगत एवं प्रदीप भगत की प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार बरियारपुर निवासी विक्रम कुमार का सीएचसी में इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: छापेमारी में विदेशी शराब के साथ तस्कर...