Munger News: बांक मोड़ से कंतपुर तक महाजाम, छठ में बढ़ सकती है परेशानी
मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। तेलिया तालब के समीप अंडर पास को आधा ब्लॉक कर देने के कारण मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर आये दिन जाम की लग रहा है जो लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को सुबह छह बजे से 11 बजे तक भीषण जाम के कारण यहां सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आये। यदि समय रहते जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था नहीं की गई तो छठ के दौरान श्रद्धालुओं की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दीपावली को लेकर बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। वहीं छठ की तैयारियों के कारण भी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद फोरलेन पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। बांक मोड़ से कंतपुर तक सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कई बार वाहन चालकों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। यह भी पढ़ें- Bhag...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.