Munger News: बांक तीन बटिया से नौवागढ़ी और बरियारपुर तक लगी वाहनों की लंबी रही कतार
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर की दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर इन दिनों सफर करना लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। सुबह होते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है और देखते ही देखते जाम लग जाता है। सुबह से शाम तक सड़क पर जाम का नजारा बना रहता है। बुधवार को बांक तीन बटिया से लेकर नौवागढ़ी और बरियारपुर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। हालात ऐसे हैं कि जिस दूरी को सामान्य दिनों में करीब एक घंटे में तय कर लिया जाता था, उसे पूरा करने में अब चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं।
जाम की बढ़ती समस्या सड़कों पर थम गए वाहन, यात्री घंटों फंसे: राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। एक ओर मालवाहक वाहनों की संख्या अधिक है तो दूसरी ओर छोटे वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.