मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम निखिल धनराज ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने पुल की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्से एवं उससे उत्पन्न संभावित समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, बिना किसी विलंब के आवश्यक तकनीकी कार्रवाई प्रारंभ कर क्षतिग्रस्त हिस्से के शीघ्र मरम्मत कराएं। डीएम ने कहा कि, महत्वपूर्ण यातायात मार्ग से जुड़े इस रेलवे ओवरब्रिज की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा...