मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड में गंगा का पानी अब रिहायशी इलाकों में तेजी से फैलने लगा है। रविवार को थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अस्पताल और थाना जाने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कई गांवों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अबतक पर्याप्त राहत सुविधा नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। सैकड़ों लोग सड़क और ग्रामीण पुलों पर मवेशियों के साथ रहने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ का कहर: बड़हिया के कई वार्ड जलमग्न, पशुओं के सामने चारे और आश्रय का संकटमहिलाओं के लिए शौचालय की समस्या सड़क किनारे रह रहे बाढ़ पीड़ित: बाढ़ प्रभावित गांवों में महिलाओं को शौचालय की समस्या से सबसे अधिक जूझना पड़ रहा है। ...