मुंगेर, जुलाई 28 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को बरियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के सचिव ने की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नालसा (मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) योजना-2024 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत के उद्देश्य, महत्व और इनके माध्यम से सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग मौके...