Munger News: बदुआ नदी से मिट्टी खनन का आरोप, ट्रैक्टर जब्ती के बाद जुर्माने की चल रही कार्रवाई
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सरकारी निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही मिट्टी के स्रोत और उसकी वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जल संसाधन विभाग परिसर में नए निरीक्षण भवन एवं फैब्रिकेटेड मीटिंग हॉल के निर्माण के लिए मिट्टी भराई कराई जा रही है। विभागीय अभियंता मिट्टी रैयत की जमीन से मंगाने की बात कह रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि, बदुआ नदी से अवैध खनन कर मिट्टी लाई जा रही है। बिना आवश्यक कागजात और चालक के लाइसेंस के मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की जब्ती के बाद भी खनन विभाग द्वारा जुर्माने की राशि स्पष्ट नहीं की गई है। जितिया पर्व को लेकर बाजार में भीड़ के बीच यूको बैंक के समीप पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस का कार्रवाई पुलिस को देख चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.