मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। मुंगेर-बांका जिले की सीमा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बदुआ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर शनिवार को महज अफवाह निकली। सोशल मीडिया पर फेक फोटो और वीडियो प्रसारित कर नदी में बड़े मगरमच्छ के होने की बात कही गई थी। खबर फैलने के बाद नदी किनारे बसे गांवों के लोगों के साथ-साथ सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरियों में भी दहशत का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बदुआ नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशतवन विभाग की जांच सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कई घंटे तक नदी क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन न तो मगरमच्छ मिला और न ही उसे देखने वाला कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया। बदुआ नदी में पहली बार मगरमच्छ देखे जाने की बात सामने आने के कारण शनिवार कुमरसार के समीप बदुआ नदी से होक...