Munger News: बदलते मौसम की मार: सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ी भीड़
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मानसून की फुहारों के साथ जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, वहीं मौसम के इस बदलते मिजाज ने सेहत के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर शहर के सदर अस्पताल पर देखने को मिल रहा है, जहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों की अप्रत्याशित भीड़ से व्यवस्थाएं हांफती नजर आ रही हैं। शनिवार को स्थिति यह थी कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के चैंबर और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों व उनके परिजनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मानसून बना मुसीबत, अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़,वायरल फीवर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.