मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। बेलहर प्रखंड के हनुमना डैम में शनिवार को स्नान के दौरान डूबने से बढ़ौनियां गांव के दो दोस्तों की मौत के बाद पूरा गांव गहरे सदमे में है। रविवार को जब दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ गांव से निकलीं तो हर आंखें नम थीं। जानकारी के अनुसार, शनिवार को बढ़ौनियां गांव के पांच युवक अभिनव कुमार, गौरव कुमार, लकी कुमार, आरव कुमार और आयुष कुमार घूमने के दौरान बदुआ डैम पहुंचे थे। स्नान करते समय अभिनव कुमार और गौरव कुमार गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। बांका में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को देर रात लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। रविवार सुबह बोझिल वातावरण में दोनों युवकों की अंतिम यात्रा गांव से सुल्तानगंज घाट के लिए निकली। अंतिम दर्शन के...